BOB Bank Watchman Recruitment 2023 | बैंक ऑफ बड़ौदा में चौकीदार और कार्यालय सहायक के पदों पर निकली भर्ती

BOB Bank Watchman Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने चौकीदार, इन हाउस फैकेल्टी और कार्यालय सहायक के पदों पर नई भर्ती का आयोजन किया है: बैंक ऑफ बड़ौदा ने चौकीदार, इन हाउस फैकेल्टी और कार्यालय सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती का आयोजन भारतीय संविदा के आधार पर किया जा रहा है। BOB Bank Watchman Recruitment 2023 के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

SBI CBO Recruitment 2023, Pdf

BOB Bank Watchman Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म नीचे दिए गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा वॉचमैन भर्ती 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन 18 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक स्वीकृत किए जाएंगे। BOB Bank Watchman Recruitment 2023 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, और सभी जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करने से पहले, आवश्यकता के अनुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करें।

BOB Bank Watchman Recruitment 2023

विभाग का नामबैंक ऑफ बड़ौदा
पद का नामचौकीदार, इन हाउस फैकेल्टी और कार्यालय सहायक
विज्ञप्ति संख्या2023
सैलरी/ पे-स्केलपोस्ट के अनुसार अलग-अलग
नौकरी का स्थानअहमदाबाद
कैटेगरीबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023
आधिकारिक वेबसाइटwww.bankofbaroda.in
highlights

BOB Bank Watchman Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भर्ती 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

BOB Bank Watchman Recruitment 2023 : उम्र सीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2023 तक।
  • आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है.

BOB Bank Watchman Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भर्ती 2023 में वॉचमैन कम गार्डनर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 7वीं कक्षा पास रखी गई है इसके साथ ही अभ्यर्थी को कृषि या बागवानी का अनुभव होना चाहिए। बैंक ऑफ़ बड़ौदा भर्ती 2023 की शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

BOB Bank Watchman Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ोदा भर्ती 2023 में वॉचमैन कम गार्डनर पद हेतु चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जबकि इन हाउस फैकेल्टी पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और प्रदर्शन या प्रस्तुति के आधार पर किया जाएगा। ऑफिस असिस्टेंट पद हेतु अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार और प्रदर्शन या प्रस्तुति के आधार पर होगा। इसके बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा। यह कांट्रैक्ट बेसिस भर्ती 12 महीने की अवधि के लिए होगी। जिसे अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

BOB Bank Watchman Recruitment 2023: वेतनमान

  • इन हाउस फैकेल्टी : 22500 रुपये प्रति माह
  • ऑफिस असिस्टेंट : 14000 रुपये प्रति माह
  • वॉचमैन कम गार्डनर : 7500 रुपये प्रतिमाह

BOB Bank Watchman Recruitment 2023: आवश्यक दस्तावेज

  • 7वीं/10वीं/12वींकक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड

BOB Bank Watchman Recruitment 2023: आवेदन प्रकिया

  • सबसे पहले BOB Bank Watchman Recruitment 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का A-4 साइज के एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी साथ लगानी है।
  • आवेदन फॉर्म में निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और सिग्नेचर करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को एक उचित आकार के लिफाफे में डाल देना है।
  • इसके बाद इसे नोटिफिकेशन के अनुसार दिए गए एड्रेस पर भेज देना है।
  • आपका आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए।
  • पता: निदेशक, बड़ौदा आरएसईटीआई, अहमदाबाद, गुजरात ग्राम हाट भवन, अंजलि क्रॉस रोड, वासना, अहमदाबाद – 380007

Important Dates

आयोजनतारीख
बीओबी बैंक वॉचमैन भर्ती 2023 आवेदन प्रारंभ18 नवंबर 2023
बीओबी बैंक वॉचमैन भर्ती 2023 आवेदन करने की अंतिम तिथि30 नवंबर 2023
बीओबी बैंक चौकीदार भर्ती 2023 परीक्षा तिथिजल्द ही
आवेदन फार्मयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचनायहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
नवीनतम नौकरियाँ जाँचेंयहाँ क्लिक करें

1 thought on “BOB Bank Watchman Recruitment 2023 | बैंक ऑफ बड़ौदा में चौकीदार और कार्यालय सहायक के पदों पर निकली भर्ती”

Leave a Comment